totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>||मां दुर्गा के नौ रुप||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
||मां दुर्गा के नौ रुप||
 
Posted by: Snehaghai
2014-09-25 06:31:38
920 Views
Comments : 0
 
इस वर्ष नवरात्रि 25 Sep 2014 से शुरू हो रही है। पूरे नौ दिनों तक देवी की आराधना की जाती हैं। माना जाता है की नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां का अलग-अलग रूपों में धरती पर अवतरण होता है। यही कारण है की नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। भारत में दुर्गा नवरात्रि की बहुत विशेषता हैं. लोग इस पर्व को पूरें हर्षो-उल्लास तथा धार्मिक रीति-रिवाज से मनाते हैं। मां के नौं रुप वर्णन इस प्रकार हैं

* पहले दिन - मां शैलपुत्री की उपासना की जाती हैं । पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।

* दूसरे दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती हैं। तपस्या और तप का आचरण करने के कारण इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

* तीसरे दिन- मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र निर्मित है, इसलिए मां के इस रूप को चंद्रघंटा के नाम से पुकारते हैं।

* चौथे दिन- देवी को मां कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को मां कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया है।

* पांचवें दिन- मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है। देवी स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। इनकी कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है।

* छठवें दिन- मां कात्यायिनी का पूजन किया जाता है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं।

* सातवें दिन- देवी कालरात्रि की पूजा की जाती हैं। यह अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति हैं। काल से भी रक्षा करने वाली यह शक्ति है।

* आठवें दिन- महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी की पूरी मुद्रा बहुत शांत है। यह अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं।

* नौवें दिन- मां सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की उपासना से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है।

Tags:- Navratri, Bhakti, Durga puja, Devi Durga, Shailaputri, Skand Mata, Devi Parvati, Devi Laxmi, Devi Saraswati, Devi Durga Nine Avatar, मां सिद्धिदात्री, दुर्गा-पूजा, मां महागौरी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved